नरसिंहपुर: नरसिंहपुर से बबलू चौधरी की रिपोर्ट
जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज ग्राम झामर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा दो प्रमुख पुलियाओं को अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। इसके कारण जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है और गाँव का सारा गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है।

सड़क पर करीब दो-दो फीट तक बदबूदार पानी भरा होने के कारण स्कूली बच्चों और आंगनवाड़ी जाने वाले छोटे बच्चों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी रुकने और वहां कचरा फेंके जाने की वजह से क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है, जिससे महामारी और जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त अवैध अवरोध को तुरंत हटाकर पुलिया की सफाई कराई जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस जनसमस्या का उचित निराकरण नहीं किया, तो समस्त ग्रामवासी उग्र आंदोलन और अनशन (भूख हड़ताल) करने पर मजबूर होंगे।
Post Views: 25