pub-1657030687483830

शहडोल सब्जी मंडी में दुकानदारों का पूरी सड़क पर कब्जा: पैदल चलना भी हुआ मुहाल, जनता बेहाल

Posted on

August 8, 2026

by india Khabar 24

शहडोल। स्थानीय सब्जी मंडी अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। मंडी के भीतर और मुख्य रास्तों पर दुकानदारों ने पूरी तरह से सड़क को घेर कर अपना कब्जा जमा लिया है। दुकानों का सामान और सब्जियां सड़कों के बीचों-बीच तक फैला दी गई हैं, जिससे पूरी सड़क संकरी गली में तब्दील हो गई है। इस अंधाधुंध अतिक्रमण की वजह से मंडी आने वाली जनता बेहद परेशान और बेहाल है।

सड़क पर दुकानदारों के इस अवैध कब्जे और बीच रास्ते में खड़े होने वाले लोडिंग वाहनों के कारण यहां हर मिनट जाम लग रहा है। पैदल चल रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस भीड़ और जाम के बीच से निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। पूरी मंडी में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती, जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं।

नगर पालिका की लापरवाही से बढ़े हौसले

स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि दुकानदारों द्वारा पूरी सड़क को अपनी जागीर बना लेने के पीछे नगर पालिका प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण इन दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण हटाओ दस्ता मौन साधे बैठा है

बेहाल जनता अब तीखे सवाल उठा रही है कि क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे के बाद ही अपनी कुंभकर्णी नींद से जागेगी?

शहडोल से सत्येंद्र सोनी

Posted on

August 8, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top