pub-1657030687483830

जबलपुर: बजरंग दल ने पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पुलिस को सौंपा पत्र, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Posted on

August 8, 2026

by india Khabar 24

जबलपुर, 8 अगस्त 2026:विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल महानगर जबलपुर ने स्थानीय पत्रकार सुनील सेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बजरंग दल के जिला संयोजक सत्यम बर्मन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संजीवनी नगर थाना प्रभारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर पत्रकार के खिलाफ तत्काल एफ.आई.आर. (FIR) दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। थाना प्रभारी को सौंपे गए पत्र के अनुसार, बजरंग दल पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गरिमा’ का पूरी तरह समर्थन करता है।

संगठन का आरोप है कि दो दिन पूर्व पुलिस ने बजरंग दल के एक निर्दोष कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत एकपक्षीय कार्रवाई की थी।शिकायत में कहा गया है कि इसी घटना को आधार बनाकर स्थानीय मीडियाकर्मी सुनील सेन ने अपने फेसबुक अकाउंट और सोशल मीडिया पेज पर संगठन के खिलाफ अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित और भ्रामक खबरें प्रसारित की हैं।बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस झूठी और मनगढ़ंत खबर के कारण समाज में संगठन की छवि को धूमिल करने और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम किया गया है। अफवाह फैलाने और बदनाम करने के विरोध में संगठन ने पत्रकार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Posted on

August 8, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top