नरसिंहपुर। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा जिला नरसिंहपुर द्वारा करेली में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) सम्मिलित हुए। दोनों नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
सेवा और सुशासन के बेमिसाल वर्ष
अपने संबोधन में राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और विधायक श्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण पर आधारित नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। इस नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल नवाचार और आधुनिक अधोसंरचना के बल पर विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है।
जनकल्याणकारी योजनाओं से बदला जीवन
नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन खाता, उज्ज्वला योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक, पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक श्री महेंद्र नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता ठाकुर, जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र मोहन नेमा, श्री राहुल कौरव और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Post Views: 28



