शहडोल —-ताजा मामला बुढार थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक बुजुर्ग संतोष श्रीवास्तव उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बुढार ! एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे, बताया जा रहा कि उनका बेटा अंकित श्रीवास्तव बाहर नौकरी करता है उसी के खाते का एटीएम कार्ड बुजुर्ग के पास था ! जहां पहले उन्होंने करीब 13500 निकाले! इसी दौरान एटीएम के अंदर मौजूद हेलमेट पहने कुछ युवक बड़े ही शातिर अंदाज में बुजुर्ग की मदद करने के बहाने उसके पास पहुंचे और बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझा कर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया बुजुर्ग को इसकी भनक तक नहीं लगी ! वह घर लौट आए कुछ देर बाद खाते से लगातार पैसे निकलने के मैसेज आने लगे, जब परिवार ने खाते की जानकारी चेक की करीब 80000 रुपए अलग-अलग किस्तों में निकल जा चुके थे! इसके बाद पुलिस ने तत्काल बुढार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रह ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके!
सतर्क रहे सुरक्षित रहे—- शहडोल से सत्येंद्र सोनी


