शहडोल —— पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहडोल जिले में विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में यातायात प्रभारी संजय जायसवाल द्वारा विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली वाहनो की संघन जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूल बसों को जब्त किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 74,500 रूपये का सम्मन शुल्क लगाया गया।
यातायात प्रभारी संजय जायसवाल ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण सदैव पूर्ण रखे!
शहडोल से सत्येन्द्र सोनी


