pub-1657030687483830

शहडोल के पंचायती मंदिर धाम में आज से शुरू होंगे मातृभूमि सेवा समिति के विशेष नवरात्रि कार्यक्रम, अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सोनी ने दी जानकारी

Posted on

October 16, 2026

by india Khabar 24

शहडोल— मातृभूमि सेवा समिति द्वारा सन 1956 से स्थापित हो रही है माता की प्रतिमा,

नवरात्रि के इस पावन उत्सव में आज, 16 अक्टूबर (शुक्रवार) से विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है। मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सोनी ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष भी इस नवरात्रि महोत्सव के दौरान पंडाल को एक भव्य और आकर्षक रूप दिया गया है, जिसमें माता दुर्गा, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की अत्यंत सुंदर और अलौकिक प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं। यह स्थल शहडोल के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।नवरात्रि और दशहरा महोत्सव को बेहद भव्य रूप दिया गया है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 सत्येंद्र कुमार सोनी के अनुसार, आज छठमी तिथि पर विशाल छप्पन भोग प्रसाद वितरण के साथ मुख्य आयोजनों का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:

• आज छठमी (शुक्रवार): माता रानी को छप्पन भोग लगाकर विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा।

• सप्तमी (शनिवार): महिला मंडल द्वारा विशेष भजनों की प्रस्तुति और सामूहिक गरबा का आयोजन होगा।

• महाअष्टमी (रविवार): मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

• नवमी (सोमवार): श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (महाप्रसाद) की व्यवस्था रहेगी। जो शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा

• दशहरा (मंगलवार): हवन पूर्णाहुति के बाद माता की भव्य झांकी के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी 

 

Posted on

October 16, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top