शहडोल—शहडोल के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। श्री बाल नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा पिछले 31 वर्षों से निरंतर माता रानी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।
समिति के वरिष्ठ सदस्य दीपक केसरवानी से मिली जानकारी के अनुसार, यह आयोजन पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से पूरे क्षेत्र में आकर्षण और अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडाल को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहाँ सुबह-शाम महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है
विशाल भंडारे का आयोजन
समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस भव्य उत्सव के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस बार भी विशाल भंडारे (महाप्रसाद वितरण) का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि माता रानी के आशीर्वाद से आयोजित होने वाले इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाते हैं। उत्सव को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय माताएं-बहनें पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई हैं।
शहडोल से सत्येन्द्र सोनी


