pub-1657030687483830

चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, भड़के लोगों ने NH-43 पर शव रखकर लगाया चक्काजाम

Posted on

July 14, 2026

by india Khabar 24

शहडोल—-अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में एक चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया है। रविवार को गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा।

हवाई फायरिंग का विरोध करने पर मारी गोली पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

रामपुर निवासी रज्जन कहार अपनी चिकन दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान इलाके का आदतन अपराधी राजकुमार शर्मा वहां पहुंचा और हवाई फायरिंग करने लगा। दुकानदार रज्जन ने जब इसका विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी भड़क गया। उसने सीधे रज्जन पर गोली चला दी। गोली लगने से रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव सड़क पर रख ग्रामीणों का प्रदर्शनमौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिवार और सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रीवास्तव मोड़ के पास NH-43 को ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपी राजकुमार शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे और न ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

मौके पर भारी पुलिस बल, जांच जारी स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक (SP) सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी की तलाश में कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

July 14, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top