रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Posted on

January 10, 2026

by india Khabar 24

जबलपुर 09 जनवरी I माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 के अंतर्गत शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल को ओवरऑल दक्षता शील्ड (पंडित गोविन्द बल्लभ पंत) एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान की I पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री ने गोविन्द बल्लभ पंत शील्ड ग्रहण की और साथ ही बिक्री प्रबंधन शील्ड महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता ने प्राप्त की। इसके साथ ही व्यक्तिगत श्रेणी में पश्चिम मध्य रेल से श्री पियूष शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया I

इस उपलब्धि के लिए पश्चिम मध्य रेल ने पिछले एक दशक में पूंजीगत व्यय-कैपेक्स में निरंतरता, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 के कार्यान्वयन (कोटा मंडल में भारतीय रेल की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली “कवच 4.0” का देश में पहली बार सफल कमीशनिं), कटनी में भारतीय रेल का सबसे लंबा ग्रेड सेपरेटर में अप ग्रेड सेपरेटर का कार्य, वंदे भारत ट्रेन सेवाओं का स्पीड ट्रायल (कोटा मंडल में) सहित अन्य इन्फ्रास्ट्रचर कमीशनिंग, नई लाइनें बिछाने/दोहरीकरण/तिहरीकरण एवं रेल फ्लाईओवर, स्क्रैप बिक्री, यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेल परिचालन, संरक्षा एवं सुरक्षा और तकनीकी नवाचार एवं रेल सेवाओं की शरुआत के साथ व्यापक कार्य किए गए हैं। इसके साथ डिजिटल तकनीक के उपयोग, स्टेशन पुनर्विकास, स्वस्थ्य एवं स्वच्छता पहल तथा अधोसरंचनात्मक निर्माण के माध्यम से पश्चिम मध्य रेल ने भारतीय रेल के कई श्रेणियों में अपनी सशक्त पहचान बनाई है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल द्वारा प्रत्येक वर्ष रेल विभागों को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु शील्ड से पुरस्कृत किया जाता है। साथ ही रेल अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में माननीय रेल मंत्री जी ने 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया, साथ ही अलग-अलग श्रेणियों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की।

Posted on

January 10, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top