शहडोल, 22 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) शहडोल में 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होकर युवाओं का चयन करेंगी।
प्राचार्य ने दी जानकारी
संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल के प्राचार्य ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवक-युवतियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उपयुक्त रोजगार उपलब्ध कराना है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ये प्रमुख कंपनियां लेंगी हिस्सा
इस एक दिवसीय रोजगार मेले में इंदौर और सागर सहित स्थानीय स्तर की कई नामी कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए पहुंच रही हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- सीआईआईएमसीसी (CIIMCC), इंदौर
- एलआईसी (LIC), शहडोल
- श्रीराम लाइफ इन्स्योरेंस लिमिटेड, शहडोल
- गोल्डल फार्मर आर्गेनिक एग्रीकल्चर, सागर
- इनके अलावा भी अन्य कई निजी कंपनियां मेले में सहभागिता निभाकर विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
हेल्पलाइन नंबर जारीरोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेजों, आवश्यक योग्यता या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा आधिकारिक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 9407813779 पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैंयुवाओं के लिए सलाह: मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा (Resume), आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर पहुंचे
शहडोल से सत्येन्द्र सोनी
Post Views: 41



