pub-1657030687483830

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता

Posted on

December 9, 2025

by india Khabar 24

छिंदवाड़ा/ग्रामीण TRUTH जिला ब्यूरो सुनीता सोमकुंवर की खास खबर

छिंदवाड़ा, 9 दिसंबर 2025 – छिंदवाड़ा विशेष पुलिस टीम ने 23 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय से जारी गिरफ्तार वारंट के आरोपी और 08 वर्ष पुराने गौवंश के प्रकरण में वांछित 3,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी दोनों को राज्य छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुलवंत पिता अलवेश तिरकी निवासी भोपाल हाल भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलोदा बाजार, छत्तीसगढ़ और मोहम्मद जफर खान पिता मोहम्मद मजहर खान निवासी भगत सिंह वार्ड जिला सिवनी हाल ग्राम विटकुली थाना सुहेला जिला बलोदा बाजार (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, प्रधान आर रविन्द्र ठाकुर, श्याम ठाकरे, साइबर सेल नितिन सिंह, महिला आरक्षक शैलकुमारी की अहम भूमिका रही।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा यह कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग से ही अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है।

इस बीच, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि इससे अपराधियों में खौफ पैदा होगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Posted on

December 9, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top