लोकेशन सिवनी
शिवनी 26 नवम्बर 2025 – राष्ट्र की सैन्य शौर्य-गाथा के प्रतीक युद्धक टैंक “T-55” का बुधवार 26 नवंबर 2025 को सर्किट हाउस के सामने भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ललित शर्मा (शौर्य चक्र, सेना मेडल) रहे। यह अवसर जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
74 x 911 k टैंक “T-55” जो सोवियत संघ (USSR) में निर्मित हुआ एवं 1960 से भारतीय सेना में शामिल किया गया। इस टैंक ने 1965, 1971 एवं 1999 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 2011 तक भारतीय बख्तरबंद दस्तों के साथ सेवा में रहा। इस टैंक ने ऑपरेशन ट्राइडेंट, ऑपरेशन रक्षक,ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम ‘ सहित कई सैन्य अभियानों में अपना कौशल दिखाया। “T-55” किरकी (पुणे, महाराष्ट्र) से 26 अप्रैल 2025 को ससम्मान भगवान शिव की नगरी शिवनी लाया गया था।
Post Views: 54





