तीन दिनों का राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा कलेक्‍टर ने अभिभावकों से की पहले दिन ही बच्‍चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील

Posted on

October 11, 2025

by india Khabar 24

बच्चों को पोलियो जैसी गम्भीर बीमारी से बचाने के लिये जिले में रविवार 12 अक्टूबर से तीन दिनों का पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान के इस अतिरिक्त चरण में 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये जिले भर में 2 हजार 476 पोलियो बूथ बनाये जा रहे हैं। तीन दिन के इस अभियान के पहले दिन यदि कोई बच्चा पोलियो बूथ में दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो उसे सोमवार 13 एवं मंगलवार 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलायी जायेगी।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने जिले के सभी जागरूक अभिभावकों से अपील की है कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान के प्रथम दिवस रविवार 12 अक्टूबर को ही निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि बच्चों को दवा पिलाने के लिये जिले में 2 हजार 476 पोलियो बूथ बनाये गए हैं इनमें बी टाईप के 2 हजार 268, सी टाइप के 78 तथा 31 मोबाइल बूथ एवं 99 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं। इसी के साथ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी पोलियो बूथ बनाया गया है। बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने 4 हजार 952 कर्मचारी तथा 362 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।
पोलियो बूथ बनाए गए विद्यालय एवं सभी आंगनवाड़ी को प्रातः 8 बजे खोलने के लिए शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गये है। सभी बूथ वैक्सीनेटर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि रविवार 12 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक बूथ में उपस्थित रहकर सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए।

Posted on

October 11, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top