pub-1657030687483830

अंगदान, देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया CM डॉ. मोहन ने किया ऐलान, AIIMS में हार्ट ट्रांसप्लांट के मरीज से की मुलाकात

Posted on

February 10, 2025

by india Khabar 24

 

भोपाल AIIMS में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट के मरीज से मिलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम ने अंगदान, देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अंगदान, देहदान को बढ़ावा मिलना चाहिए। सरकार ने फैसला लिया है कि अंग प्रत्यारोपण के लिए प्रदेश में संस्थान खोला जाएगा। अंगदान करने का ये एक उदाहरण है। हेल्थ डिपार्टमेंट को प्राथमिकता से लिया, एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। मरीजों की जान बचाई जा रही है। हर दिन कई उदाहरण आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंगदान करने वालों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का काम सरकार करेगी।
सीएम ने कहा, “मैंने मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की, वो काफी खुश थे। भोपाल एम्स के डॉक्टर ने बेहतर कार्य किया। अंग डोनेट करना कितना अच्छा है उसका आज फायदा पता चला।
बता दें कि बीते दिनों सागर के रहने वाले 61 वर्षीय बलिराम कुशवाहा का ब्रेन डेड होने के बाद उनके निधन पर कुशवाहा परिवार ने उनके ऑर्गन डोनेट करने का फैसला किया था, जिससे दूसरों की जिंदगी बचाई जा सके। सबसे पहला ट्रांसप्लांट भोपाल के एम्स में हुआ, जहां एक मरीज को नया दिल दिया गया।

Posted on

February 10, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top