नेकी की दीवार अंतर्गत जरूरतमंद लोगो को कपड़ों का वितरण स्वच्छता, जल संरक्षण की शपथ दिलाई
शहडोल 20 जनवरी 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला के मार्गदर्शन में आनंद उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत 20 जनवरी 2025 को बाणगंगा मेला मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मेला मैदान में मैदान में स्वच्छता कार्यक्रम एवं नेकी की दीवार के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कपड़ा वितरण इसके साथ-साथ स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ वहां मौजूद लोगों को दिलाई गई
नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा आनंद उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत स्थानीय बाणगंगा मेला मैदान में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया .नगरपालिका की स्वक्छता टीम एवं जनसमुदाय द्वारा मेला स्थल पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाते हुये दुकानदारों को कचरा इधर उधर ना फेकने के बजाय इसे कचरे गाड़ी में डालने की समझाइश दी गई. स्थानीय लोगों को स्वक्छता एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई. नेकी की दीवार के तहत मेले में जरूरतमंद लोगों को ठण्ड से बचाव हेतु ऊनी कपड़े एवं साल दिए प्रदान किए गए निकाय के मानस भवन में RRR केंद्र / नेकी की दीवार संचालित है जहाँ पर लोगों द्वारा कपड़े, किताबें, खिलोने, जूते चप्पल एवं अन्य सामान दिए जाते हैँ और जरूरतमंद लोगों को निकाय द्वारा निशुल्क बाँट दिए जाते हैँ एन यू एल एम योजना अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों एवं फेडरेशन का विशेष योगदान रहा है. बाणगंगा क्षेत्र लेवल फेडरेशन, कोनी एरिया लेवल फेडरेशन,संरचना महिला मण्डल से महिलाओं ने लगभग 200 सामान्य एवं ऊनी कपड़े नेकी की दीवार में प्रदान किये. है आज के आनंद उत्सव सामूहिक स्वक्छता कार्यक्रम में नगर पालिका उपयंत्री सुखेंद्र सिंह तोमर स्वक्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह अनिल महोबिया . सिटी मैनेजर सत्यकाम मिश्रा.nulm टीम अभय श्रीवास्तव, अनुराग गुप्ता उत्तम बर्मन संजय दाहिया, अभिषेक बर्मा, एवं बाणगंगा एरिया लेवल फेडरेसन से अर्चना सराफ, रेखा तिवारी . रानी एवं जन समुदाय के लोग मौजूद रहे शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट




