जबलपुर के बिगड़े ट्रैफिक से नाराज हुए मंत्री राकेश सिंह शिकायतों पर लगाई अधिकारियों की क्लास; कहा-मिलकर ठीक करेंगे यातायात व्यवस्था

Posted on

December 1, 2024

by india Khabar 24

 

(हेलमेट चेकिंग, गाड़ी के दस्तावेज चेक करना ट्रैफिक व्यवस्था सुधार से सीधे तौर पर लेना-देना नहीं है)

जबलपुर ट्रैफिक और शहर की सड़क पर फैले अतिक्रमण की शिकायतों से नाराज मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों की क्लास लगा दी। मंत्री सिंह ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने शनिवार को पुलिस-प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शहर के ट्रैफिक से जुड़े कई निर्णय लिए गए। जिन्हें मंत्री ने अधिकारियों को जल्द अमल में लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री के अलावा विधायक अशोक रोहाणी, विधायक इंदु तिवारी, विधायक अभिलाष पांडे के अलावा महापौर जगत बहादुर अन्नू भी मौजूद रहे। मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से बैठक के दौरान कहा कि हेलमेट चेकिंग, गाड़ी के दस्तावेज चेक करना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक हो सकता है, पर ट्रैफिक से सीधे तौर पर लेना-देना नहीं है।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हम चाहते है कि हमारा शहर महानगर के स्वरूप में दिखाई दे। जिसके लिए यह जरूरी है कि शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो। सबसे ज्यादा जरुरत ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की है। लेकिन लगातार शिकायतें हो रही है। कोर्ट संज्ञान लेकर आदेश दे रहा है। जनता परेशान है, जनप्रतिनिधि के पास रोजाना अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक को लेकर हर रोज शिकायत आ रही है। यही कारण है कि जबलपुर के सभी अधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक बैठक हुई जिसमें तय हुआ है कि शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर वो सब कुछ किया जाएगा, जो कि जरूरी है।
बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो या फिर अतिक्रमण हटाने का अभियान यह समय समय पर चलता रहना चाहिए। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में कहा गया है कि ट्रैफिक को लेकर हेलमेट चेकिंग करना सुरक्षा के नजरिए से ठीक है, पर यातायात से सीधे-सीधे इसका कोई भी ताल्लुक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जबलपुर की जनता एक मत होकर अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए तैयार है। मंत्री सिंह ने कहा कि आज बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने एक मत होकर इस बात पर सहमति दी है कि जबलपुर शहर का ट्रैफिक व्यवस्थित हो।

Posted on

December 1, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top