pub-1657030687483830

अभिषेक रघुवंशी बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री की कमान

Posted on

November 21, 2026

by india Khabar 24


कैबिनेट मंत्रियों की अनुशंसा और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
नरसिंहपुर,। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी में बड़े संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिले के सक्रिय युवा नेता अभिषेक रघुवंशी को भाजयुमो का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इन नियुक्तियों के बाद से ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति तथा कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक की अनुशंसा पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने ये नियुक्तियां की हैं।
अनुभवी चेहरों पर संगठन ने जताया भरोसा
संगठन ने इस बार अनुभवी युवा चेहरों को आगे बढ़ाया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी इससे पूर्व मोर्चा में जिला महामंत्री सहित कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं, जिला महामंत्री बनाए गए प्रदीप लोधी पूर्व में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी को जिले में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
युवाओं को जोड़ने और योजनाएं पहुंचाने का लक्ष्य
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने जिले में युवा नेतृत्व को सशक्त करने का संदेश दिया है। विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा और मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रखर दुबे ने संयुक्त जानकारी में बताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। उनके सामने जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

Posted on

November 21, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top