pub-1657030687483830

Bhopal Journalist Death Case: रैपिडो बाइक को कट मारकर भागने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 150 CCTV खंगालने के बाद दूधवाले तक पहुंची पुलिस

Posted on

November 21, 2026

by india Khabar 24


भोपाल: राजधानी भोपाल में टीवी पत्रकार सपना कुमारी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कमला नगर थाना पुलिस ने हादसे के वक्त रैपिडो बाइक को तेज़ी से कट मारकर भागने वाले फरार बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से दूध विक्रेता है, जिसे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दबोचा गया।
त्रिलंगा में दूध बांटते वक्त मिला सुराग
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुणाल नाथ के रूप में हुई है। वह सूरज नगर के पास ग्राम बिरखेड़ा (वार्ड 26, रातिबड़ थाना क्षेत्र) का रहने वाला है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी त्रिलंगा इलाके में एक घर पर दूध देने गया था। यहीं से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस किया और उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
भदभदा चौराहे पर हुआ था हादसा
गौरतलब है कि 15 नवंबर को एक निजी न्यूज़ चैनल में कार्यरत 25 वर्षीय पत्रकार सपना कुमारी रैपिडो बाइक से अपने दफ्तर जा रही थीं। भदभदा चौराहे के पास आरोपी कुणाल नाथ ने लापरवाही से अपनी बाइक चलाते हुए रैपिडो को तेज़ी से कट मारा और मौके से फरार हो गया। अचानक कट लगने से रैपिडो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से नो-एंट्री में आ रहे एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर चालक पहले ही जा चुका है जेल
इस मामले में पुलिस इससे पहले कार्रवाई करते हुए हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को जब्त कर चुकी है। पुलिस ने डंपर चालक को मंडीदीप से गिरफ्तार किया था। अब हादसे की मुख्य वजह बनने वाले बाइक सवार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Posted on

November 21, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top