pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यूके दौरा आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव संविधान दिवस पर यूके में अम्बेडकर हाउस में बाबा साहेब को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित,संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी करेंगे

Posted on

November 26, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल सीएम हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह 7:30 बजे संविधान दिवस पर यूके में डॉ. बी.आर. अंबेडकर हाउस में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ भारतीय संविधान की प्रति लेकर जायेंगे और संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इंटरैक्टिव सेशन को यूके में भारत के उच्चायुक्त, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश में औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक भी संबोधित करेंगे।

सत्र के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आमंत्रितअतिथि उद्योगपतियों के लिए दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.यादव समानांतर सेक्टोरल राउंडटेबल मीटिंग में उद्योग प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। राउंडटेबल मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में शिक्षा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), नवकरणीय ऊर्जा और खाद्य एवं पेय पदार्थों से संबंधित औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। चर्चा में कुछ उद्योग प्रतिनिधि वर्चुअली भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इंडिया हाउस में 26/11 स्मरणोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं इंडिया हाउस का भी भ्रमण करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादवयूके में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के. दोराईस्वामी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।

Posted on

November 26, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top