एमपी में आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर:

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

 

राकेश गुप्ता बने सीएम के ओएसडी, संतोष सिंह इंदौर पुलिस कमिश्नर; तीन जिलों के एसपी भी बदले

जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया

भोपाल मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।
अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

तीन जिलों के एसपी बदले गए

गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

इन आईपीएस के हुए ट्रांसफर

1. उमेश जोगा अपर परिवहन आयुक्त,मप्र, ग्वालियर एडीजी, उज्जैन जोन
2. राकेश गुप्ता पुलिस कमिश्नर इंदौर ओएसडी, मुख्यमंत्री
3. संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन पुलिस कमिश्नर इंदौर
4. आदित्य प्रताप सिंह एसपी, जबलपुर एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल
5. जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर एसपी बड़वानी
6. संपत उपाध्याय एसपी देवास एसपी जबलपुर
7. पुनीत गेहलोत एसपी बड़वानी एसपी देवास
इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।

Posted on

October 23, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top