नरसिंहपुर। रातों-रात करोड़पति बनने के चक्कर में रोडपति बन रहे युवा, लालच और जल्दी अमीर बनने की चाहत में कुछ लोग मैचों पर सट्टा लगा करके अपने भविष्य के साथ-साथ अपने परिवार को भी बर्बाद करने की कदम बढ़ा चुके हैं।

कितनो सट्टेबाजों के परिजनों ने अपने लायक पुत्र को बचाने के लिए अपनी खून-पसीने से कमाई गाढ़ी कमाई सटोरियों को दी। यह बात इसलिए भी छुपी रहती है कि वो अपने और अपने परिवार की बदनामी नही चाहते। आईपीएल सट्टे के साथ-साथ आजकल साल भर चल रहे मैचो पर सट्टे का व्यापार चल रहा है। इसी तरह का मामला नरसिंहपुर कोतवाली के अंतर्गत ऑनलाइन सट्टे का खेल चल रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संदीप ठाकुर द्वारा दी गई की विकास चौरसिया आत्मज श्री लालजी चौरसिया निवासी गांधी वार्ड कंदेली, सिंटू आही उर्फ त्रिलोकीनाथ आही आत्मज ब्रजमोहन आही निवासी – बजरंग वार्ड कंदेली और बबलू सरदार (मुसरान भवन के बाजू से) द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलाने का लालच दिया था और कहा था
कि इसमें बहुत पैसा है तुम सट्टा में राशि लगाओ बहुत जल्दी धनवान हो जावेगे तो मैं उनकी बातों में आ गया और उनके बताये अनुसार ऑनलाइन सट्टा में राशि लगाई जिसमें मुझे 1,50,000/-रूपये का नुकसान हुआ है जिसमें मेरे द्वारा विकास चौरसिया और सिंटू आही के खाते में 1,00,000/- रूपये की राशि अदा कर दी है जिसके स्क्रीनशॉट मेरे द्वारा शिकायती पत्र में दिए गए हैं। परन्तु उनके द्वारा बार बार फोन पर धमकी देते हैं कि सट्टा की 50,000 रूपये जमा करो नहीं तो तेरे पूरे परिवार को घर पर आकर बेज्जत करूंगा और सभी दोस्त, समाज वालों में तेरी सट्टे की बातें फैलाउगा जहां मिलेगा वही मारूंगा घर ‘का सामान उठाकर ले जाउंगा, इस तरह उनके द्वारा धमकीयों से आवेदक एवं उसका परिवार अत्याधिक शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। महोदय जी से निवेदन है कि विकास चौरसिया, सिंटू आही, और बबलू सरदार (मुसरान भवन के बाजू से) के विरुद्ध सशक्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना कर सके।





