दुलीचंद मार्को संवाददाता
निवास: जिले के तहसील निवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निवास में हुए लाखों के घोटाले में वर्तमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी के साथ दो पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित 11 लोगों को जांच में दोषी पाया गया, जोकि जांच में दोषी पाने के बाद ट्रेज़री विभाग ने सभी पर मामला दर्ज किया तथा पुलिस तलाश जारी कर दी, परन्तु जनजाति कार्य विभाग पता नहीं क्यों इन लोगों पर मेहरबानी दिख रहा है।
दरअसल यह है कि अभी तक विभागीय रूप से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है एक भी व्यक्ति को न तो निलंबित किया गया न कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, बल्कि एक जिम्मेदार और भ्रष्ट अधिकारी को पदोन्नति दे दी गई, यह बात सोचने विचारने की है कि जनजाति कार्य विभाग में किसके दबाव में इन पर कारवाई रोकी जा रही है या इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है या अन्य कोई बात है या इन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
तथा कथित नई सहायक आयुक्त डॉ संतोष शुक्ला के आने से लोगों को उम्मीदें जगी है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगेगी और कुछ न कुछ अनुशासनात्मक कार्रवाई इन पर की जाएगी या फिर विभाग ऐसे ही चलता रहेगा।
बता दें भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करके निकलते जाएंगे और उन्हें पदोन्नति मिलती जाएगी वहीं नए कलेक्टर महोदय के आने के बाद इन पर मामला दर्ज कराया गया संभवत विभाग की कार्यवाही भी शीघ्र की जाए ऐसी अपेक्षा नवागत कलेक्टर महोदय से भी है।