नागरिकों की समस्या एवं उनके निदान हेतु ग्राम तालोद में जन-संवाद शिविर सम्पन्न
उज्जैन 25 सितम्बर। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने नागरिकों की समस्या एवं उनके निदान हेतु ग्राम तालोद में जन-संवाद शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में आमजन की प्राप्त समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों की सूची एवं प्रतीक्षारत हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अपनी-अपनी टेबलों पर जाकर प्राप्त शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। जन-संवाद शिविर में विभिन्न विभागों के पास लगभग 136 शिकायतें विभिन्न प्रकार की प्राप्त हुई
लाखन सिंह राजपूत की रिपोर्ट उज्जैन
Post Views: 81





