स्वच्छता ही सेवा अभियान :-पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने सरपंचों से किया स्वच्छता पर संवाद

Posted on

September 21, 2024

by india Khabar 24


प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज शनिवार को मानस भवन, जबलपुर में जिले के सभी सरपंचों के साथ स्वच्छता पर संवाद किया । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत द्वारा आयोजित संवाद के इस कार्यक्रम में श्री पटेल ने सफाई वीरों का सम्मान भी किया और उन्हें सेफ्टी किट प्रदान की । सरपंचों से स्वच्छता पर संवाद के कार्यक्रम में सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री अशोक रोहाणी एवं श्री संतोष वरकडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया भी मौजूद रहे । जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य तथा ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक भी उपस्थित थे। संवाद के कार्यक्रम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद श्री आशीष दुबे एवं विधायक श्री सुशील तिवारी ने संबोधित किया । इस अवसर पर सरपंचों को स्‍वच्‍छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्री पटेल ने स्‍वच्‍छता पटल पर हस्‍ताक्षर भी किये ।

Posted on

September 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top