pub-1657030687483830

नियमों को ताक पर रख मंडराया मौत का खतरा: नए बस स्टैंड के पास बिरयानी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Posted on

November 3, 2026

by india Khabar 24

शहडोल—जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिरयानी दुकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते सिलेंडर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसे हालात निर्मित हो गए। सिलेंडर में लगी आग ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया था।

देर से पहुंची दमकल, सांसें अटकी रहीं

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान सिलेंडर से लगातार आग की लपटें उठती रहीं और आसपास मौजूद दुकानदारों व राहगीरों की सांसें अटकी रहीं। गनीमत यह रही कि इस घटना में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े हादसे या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई।

कमर्शियल की जगह घरेलू गैस का अवैध इस्तेमाल

इस घटना ने शहर में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और बिरयानी दुकानों में गैस सिलेंडरों के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, उक्त बिरयानी दुकान में व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जगह नियमों को ताक पर रखकर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो इस तरह के हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा है। स्थानीय प्रशासन से अब ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

 

Posted on

November 3, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top