खेलों को खेल की भावना से खेले और अपनी प्रतिभा निखारे- सांसद खिलाड़ियों के विकास एवं उत्थान के लिए किये जा रहे निरंतर कार्य- विधायक विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Posted on

September 20, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल 20 सितम्बर 2024 को संभागीय स्तरीय विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता का शुभांरभ आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के रेल्वे मैदान में प्रारंभ हुआ। विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता का शुभांरभ के अवसर पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमांद्री सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेलों को खेल की भावना से खेल और अपनी प्रतिभा को निखारें तथा खिलाड़ियों को खेल के मैदानों से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी छोटे मैदान के माध्यम से ही बडे मैदानों तक पहुंचते है, खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए छोटे-छोटे मैदान भी आवश्यक होते है, खिलाडियों को छोटे-छोटे मैदान के माध्यम से ही खेल की दिशा में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर वे आगे बढ़ते है, फिर देश, प्रदेष, जिला और अपने गांव का नाम रोशन करते है। सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि देश में खेलो इंडिया खेलो, ओलंपिक, कॉमन वेल्स जैसे अन्य खेलों के आयोजन के माध्यम से हमारे देश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते है और देश का नाम विश्व में रोशन करते है।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि शहडोल संभाग के छोटे-छोटे बच्चों में काफी प्रतिभाएं है, प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के बच्चें चाहे पढाई का क्षेत्र हो, खेलकूद का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र हो हर क्षेत्र में आगे है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के विकास एवं उत्थान के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओ को खेल की दिशा में निखार सकें और आगे बढे़।

विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सम्बोंधित करते हुए कहा कि शहडोल संभाग के ऐसे बहुत खिलाड़ी है जो खेल की विधाओं में परांगत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी शहडोल के ग्राम विचारपुर को मिनी ब्राजील के नाम से सम्बोंधित किया है। उन्होंने कहा कि खिलाडियों केे लिए जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के हर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम को समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह ने भी सम्बोंधित किया।
संभागीय स्तरीय विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता के शुभांरभ अवसर पर नौरोजाबाद एवं राजनगर के टीमों के मध्य फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद हिमांद्री सिंह, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर सहायक संचालक खेल रईस अहमद सहित रेल्वे विभाग, नार्थ ईस्ट इनस्ट्यिूट, एसईसीएल कोल माइन्स, रिलायंस, अल्ट्राटेक कोल माइन्स शहडोल के अधिकारी एवं खिलाडी उपस्थित थें शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

September 20, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top