pub-1657030687483830

पेंशनर्स की समस्याओं के निदान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – दिलीप जायसवाल

Posted on

September 16, 2024

by india Khabar 24

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं स्थापना दिवस संपन्न एवम आयोजन स्वर्गीय राम लखन तिवारी जी की स्मृति को समर्पित – डॉ परमानंद तिवारी

शहडोल। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रादेशिक अधिवेशन एवं स्थापना दिवस तथा सम्मान समारोह दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य तथा एडवोकेट राजकुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, इस अवसर में प्रभा मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष शहडोल, जय सिंह मरावी विधायक जैतपुर शरद कोल विधायक व्योहारी ,अमिता चपरा , शालिनी सरावगी, राम अवध सिंह, सुनील चौरसिया, प्रवीण शर्मा डोली, हनुमान खंडेलवाल, यशवंत सिंह, सभी नगर निकायों के पदाधिकारी तथा पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर मुकेश तिवारी डॉक्टर ए के श्रीवास्तव डॉक्टर एससी त्रिपाठी सर्जन, एडवोकेट दिनेश नारायण पाठक आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहे।
संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष रविकरण त्रिपाठी एवं डॉ परमानंद तिवारी जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन शहडोल एवं कार्यक्रम समन्वय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही आयोजन में मुख्य अतिथि माननीय दिलीप जायसवाल ने पेंशनर्स के अनुभवों का लाभ समाज को सदैव से मिलते आ रहा है तथा हम उनकी समस्याओं के निदान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष राजकुमार दुबे जी ने ज्ञापन भी सौपा।
प्रांतीय अधिवेशन हिंदी दिवस के अवसर पर हुआ, खचाखच भरे मानस भवन सभागार में लगभग 100 से अधिक पेंशनर्स सम्मानित किए गए यह सम्मान माननीय विधायक जयसिंह मरावी एवं शरद कोल जी के साथ तमाम जन्म प्रतिनिधियों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक छितेश्वर पटेल, चित्रांश श्रीवास्तव,एल्विस बेक,वैभव,के हाथों संपन्न हुआ। ज्ञातत्व है की हिंदी दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शहडोल के सहयोग से विराट पेंशनर चेतन पत्रिका भी प्रकाशित की गई तथा सभी अतिथि आंतों को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया पत्रिका के संपादक जिला अध्यक्ष डॉ परमानंद तिवारी ने अपने संपादक मंडल में डॉ निलेश गौतम डॉ अशोक चतुर्वेदी डॉ रामाधार मिश्रा डॉ एस श्रीवास्तव डॉ कौशलेंद्र सिंह तथा सलाहकार मंडल राजेश पाटीदार आशुतोष तिवारी डीबी नायर आदि को साधुवाद दिया।
इस आयोजन में प्रदेश के कई पदाधिकारी ने भाग लिया जिनमें अशोक भार्गव, आर वी सगर, भगवती पंडित, के पी शर्मा, रामनरेश तिवारी, महेश श्रीवास्तव, के पी महिंद्रा, एचपी नगाइच,ए के खरे, लालमन जायसवाल ,एसके तिवारी, स ठाकुर, एचपी गोस्वामी ,विनोद सिंह, केपी सिंह, के के सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, महेश द्विवेदी, कमलभान सिंह, दिलीप मिश्रा विनोद कुमार शर्मा, बृजभान मिश्रा, के पी साहू ,आरएम शर्मा लोकेंद्र तिवारी, रजनी मरावी आशा श्रीवास्तव, अनिल सोनी सहित हजारों की संख्या में पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक पांडे जी ने किया एवं आभार शंभू प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

September 16, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top