pub-1657030687483830

ग्राम पंचायत अंजनी में पेसा एक्ट के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन

Posted on

August 7, 2024

by india Khabar 24

 

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला अंतर्गत जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनी ग्राम अंजनी माल के खाल्हे टोला रंगमंच में आज दिनांक – 06/08/2024 दिन – मंगलवार को पेसा एक्ट के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमे आज के ग्राम सभा के अध्यक्ष जोगी लाल धुर्वे को सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया ग्राम सभा के अध्यक्ष एवं सरपंच की अनुमति से अनेक विषयों पर चर्चा किया गया एवं प्रस्ताव पारित किया गया।


प्रस्ताव क्रमांक 01 – डायरिया बीमारी हेतु रोकथाम ववाद – डायरिया बीमारी हेतु हम समस्त ग्रामवासी को पानी साफ सफाई कर हेड पंप कुआं के आसपास साफ सफाई कर रखना है एवं स्वच्छ बनाए रखना है और पानी को उबालकर पीना है अपने घर के आसपास गंदगी नहीं फैलाना डायरिया बीमारी के लक्षण उल्टी दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर को अस्पताल में दिखाना है।
प्रस्ताव क्रमांक 02 – शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने ववाद – ग्राम अंजनी माल के खाल्हे टोला के मवेशियों को शासकीय भूमि में चारागा, मरघट घाट, मवेशियों गौ डान, शासकीय भूमिका अतिक्रमण हटाने ववाद।
प्रस्ताव क्रमांक 03 – खाल्हे टोला प्राथमिक शाला भवन भूमि का अतिक्रमण हटाने ववाद।
प्रस्ताव क्रमांक 04 – वन विभाग क्षेत्र क्रमांक – 1275 बीट अंजनी वन क्षेत्र अंजनी जो की ग्राम पंचायत चंदवारा स्थित है जो की ग्राम पंचायत अंजनी खाल्हे टोला वालो ने हजारों वर्ष पुरखों से इस जंगल में मवेशियों को चारागाह हेतु ले जाते हैं पर कुछ अभद्र कुछ लोगों के द्वारा शराब के नशे में आकर मवेशियों को जंगल से मारपीट कर गाली-गलौज कर जंगल से भगा दिया जाता है और अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय जंगल में मवेशी को चारागाह हेतु मना करते है जो कि ग्राम पंचायत अंजनी माल के निवासियों का कहना है मवेशियों को हजारों वर्ष पूर्वजों से इस जंगल में उपयोग करते हैं एवं मवेशियों को चारागाह करते हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है।
जिसमें उपस्थित – पूर्व जनपद सदस्य – भावसिंह धुर्वे, शिवकुमार मरावी – सरपंच, गुलाब सिंह उईके – उपसरपंच, जोगी लाल धुर्वे – ग्राम सभा के अध्यक्ष, हीरा सिंह राठौर – सचिव, अंतराम मरावी – ग्राम रोजगार सहायक, मनोज कुमार धुर्वे – पंचायत पेसा मोबिलाईजर (पेसा एक्ट), पेसा एक्ट के सदस्य – लखनलाल धुर्वे, तेजलाल सैयाम – ग्राम पंचायत कोटवार, बबलू सिंह धुर्वे – वार्ड पंच, एवं ग्राम के समस्त मतदातागढ़ उपस्थित रहे।

Posted on

August 7, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top