जबलपुर/कटनी:
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निवारण इकाई (ACB) जबलपुर ने न्यू कटनी जंक्शन पर तैनात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) अजयवीर सिंह को ₹45,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के बाद आरोपी अधिकारी को 12 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कर्मचारियों को काम से न हटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। आरोपी इंजीनियर अजयवीर सिंह (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता – इलेक्ट्रिक एम) ने लेबर कांट्रैक्टर के 30 कर्मचारियों को काम से न हटाने की एवज में प्रति कर्मचारी ₹1,500 के हिसाब से कुल ₹45,000 की अनुचित लाभ (रिश्वत) की मांग की थी।
सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से बिछाया जाल
ठेकेदार द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, सीबीआई टीम ने 4 नवंबर को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपों का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी अजयवीर सिंह ने शिकायतकर्ता से ₹45,000 की रिश्वत की राशि ली, सीबीआई ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
12 नवंबर तक जेल, विभाग में हड़कंप
सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर उसके ठिकानों पर तलाशी भी ली। शुक्रवार को आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।
Views: 96