दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट
मंडला। जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर के जगत जननी खेर माई मंदिर में 15 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के द्वारा अखंड रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 16 जून को किया जाना है। कार्यक्रम समापन के बाद कन्या भोज और भंडारा प्रसादी का वितरण किया जावेगा। खैरमाई मंदिर के पंडा प्रकाश पाटवेकर ने ग्राम सहित क्षेत्रीय धर्म प्रेमीजनों को अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर अखंड रामधुन का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें एवं अपना जीवन सफल बनायें। बता दें कि सिंगारपुर वाले खैरमाई मंदिर में जो भी श्रद्धालु मनोकामनाएं लेकर आते हैं उनके मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है।
Post Views: 37


