pub-1657030687483830

खेत खलिहान और मकान में लगी आग गृहस्थी जलकर खाक प्रशासन से लगाई गुहार

Posted on

April 20, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

मंडला/नारायणगंज: टिकारिया थाना मुख्यालय से बारह किलोमीटर दूर ग्राम देवगांव रैयत में लगी भीषड आग लगी शिकायत कर्ता चेन सिंह वरकड़े पिता रामचरण वरकड़े द्वारा लिखित सूचना पुलिस थाना टिकरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया , बताया गया है कि,बीते दिन गुरुवार को दोपहर लगभग 12: 30बजे अचानक खेत खलियान और मकान में आग लग जाने से रबी की फसल जो कि घर से सटे खलियान में रखी थी जो गाहनी होना बाकी था,जिसमे अलग अलग फसल बटरा, चना, मसूर, गेहूं, सरसों, के साथ पानी मोटर मशीन पाइप सहित घर में रखे नगदी लगभग 30हजार और सभी अलग अलग हेक्टेयर सहित जले फसल की कीमत लगभग 3 लाख बताया जा रहा है जो जलकर राख हो गया है और घर में रखी सभी प्रकार कागज जैसे जमीनी पट्टे, राशन कार्ड आधार कार्ड सहित सभी डॉक्यूमेंट कागज भी जलकर राख हो चुके। गृहस्थी और पूरी तरह मकान भी जल जाने से घर में एक किलो राशन तक नही बचा , हालांकि शासन, प्रशासन के तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं की गई है और न ही ग्राम पंचायत से अभी तक एक किलो राशन तक मुहैया नही कराई है। इसलिए प्रशासन से गुहार लगाई है की जल्द ही रोजमर्रा की व्यस्था की जाए।

Posted on

April 20, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top