pub-1657030687483830

कोयला माफिया के निशाने पर ईमानदार सुरक्षा अधिकारी, अवैध कारोबार पर सख्ती पड़ते ही शुरू हुआ शिकायतों का खेल

Posted on

July 31, 2026

by india Khabar 24

कोयला माफिया के निशाने पर ईमानदार सुरक्षा अधिकारी,
अवैध कारोबार पर सख्ती पड़ते ही शुरू हुआ शिकायतों का खेल

बिरसिंहपुर पाली। SECL जोहिला क्षेत्र के पाली उपक्षेत्र में पदस्थ सुरक्षा अधिकारी आदित्य दुबे की कर्तव्यनिष्ठा और सख्त कार्यशैली से वर्षों से चल रहे अवैध कारोबार पर लगाम लग गई है। इससे बौखलाए कोयला माफिया ने अब उन्हें बदनाम करने के लिए झूठी शिकायतों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

पाली उपक्षेत्र की बंद खदानों से रात के अंधेरे में अवैध कोयला निकासी का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा था। अधिकारी आदित्य दुबे के पदभार संभालते ही गश्त, निगरानी और औचक जांच तेज हुई। नतीजा – चोरी पर प्रभावी रोक और माफिया को करोड़ों का नुकसान।

इतना ही नहीं, SECL के सरकारी आवासों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को हटाने और घुसपैठ रोकने की कार्रवाई से भी माफिया के “सुरक्षित ठिकाने” बंद हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार अपनी अवैध कमाई ठप होते देख माफिया अब अधिकारी आदित्य दुबे के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। उन्हें हटवाने और फिर से अवैध कारोबार शुरू करने के लिए तरह-तरह की झूठी शिकायतें की जा रही हैं।

स्थानीय SECL कर्मचारियों और आम नागरिकों ने अधिकारी आदित्य दुबे की ईमानदारी और निडर कार्यशैली की खुले दिल से सराहना की है। लोगों का कहना है कि “कई वर्षों बाद पाली उपक्षेत्र में कानून का राज देखने को मिला है।”

अब सबकी नजरें SECL प्रबंधन पर टिकी हैं कि वह अपने कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के साथ मजबूती से खड़ा होता है या माफिया के दबाव में घुटने टेकता है।

अखिलेश द्विवेदी की रिपोर्ट
7879114228

Posted on

July 31, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top