जबलपुर,
जन अभियान परिषद की संवाद योजना अंतर्गत स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक आज बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष आयोजित की गई । बैठक में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में जन अभियान परिषद जबलपुर के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार तिवारी ने स्वयं सेवी संस्थाओं का शासन की योजनाओ में अधिक से अधिक जन सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्य करने के लिये आहवान किया । बैठक में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा नवांकुर योजना अंतर्गत सामाजिक भागीदारी के साथ किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान, जल संरक्षण के लिए सामाजिक सहयोग से बोरी बंधान, स्वच्छता कार्य, जैविक खेती और शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में पंजीयन एवं नियमित बढ़ाई पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से आगामी समय में जन अभियान परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों,गतिविधियों पर संक्षिप्त कार्य योजना तैयार की गई।
बैठक में जन अभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक विनायक राव, भारत महरोलिया , तृप्ति मिश्रा, सोनिया सिंह, आशीष जैन एवं नुपुर खरे, समाज सेवी प्रकाश बिस्पूते, सन्देश शुक्ला, अशीष व्यास,रामनरायण सिंह, सारिका साहू, मुकेश झरिया, दिलीप कुमार झरिया, विमल किशोर, राम नारायन सिंह, संजीत अहिरवार तथा नवांकुर एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।


