pub-1657030687483830

मौसम में बदलाव: तेज हवाओं और गर्जना के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

Posted on

February 27, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को/ इंडिया ख़बर 24

निवास: मंडला जिले में मंगलवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, यंहा पर तेज हवाओं और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। कि कहीं बारिश के साथ ओला वृष्टि न हो जाए एक पखवाड़े पहले जिले में ओलावृष्टि से बहुत अधिक नुकसान पहुंचा था।

मंडला सहित पूरे प्रदेश में ओरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने आज मंडला सहित पूरे मध्यप्रदेश को अरेंज अलर्ट में रखा है तेज हवाओं ,गर्जना, आसमानी बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है आइएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद एक सिस्टम तैयार हो रहा है यह पश्चिमी विक्षोभ पिछले दो विक्षोभ से ज्यादा ताकतवर है जिसके कारण 27 फरवरी से पपांच दिनों तक सक्रिय रहेगा पहले दिन मध्यप्रदेश के लिए अलर्ट है मौसम ने एक मार्च से तीन मार्च तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मंडला जिले में दोपहर से घने बादल छाए हुए थे शाम पांच बजे से तेज गर्जना और चमक के साथ बारिश शुरू हुई।

किसानों में चिंता की लकीरें खिंची
मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद किसानों में ओलावृष्टि की चिंता सताने लगी कि कहीं फिर से ओलावृष्टि हुई तो खेतों में लगी पहले पूरी तरह नष्ट हो जाएगी गौरतलब है कि एक पखवाड़े पहले जिले में ओलावृष्टि से किसानों को बहुत नुकसान हुआ था क्रिकेट बाल के बराबर गिरे ओलों से लोगों के कच्चे मकान और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की कांच टूट गई थी आज मौसम में बदलाव देखते ही लोग फिर सिंहर उठे।

वहीं जानकारी के मुताबिक निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौंरादादर में लगभग 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । बताया गया मृतक का नाम आशीष मसराम पिता लखन सिंह मसराम उम्र 18 वर्ष का था। निवास पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया गया।

Posted on

February 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top