pub-1657030687483830

गोली लगने से घायल व्यक्ति से मिलने मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए निर्देश

Posted on

February 23, 2024

by india Khabar 24

शहडोल।मध्य प्रदेश के कुटीर उद्योग एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल शुक्रवार की सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां गोली लगने से घायल ग्रामीणों से मिलकर उनके कुशल क्षेम पूछा और चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थिति पर नजर रखने प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की और यथा उचित दिशा निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश के कुटीर उद्योग एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल शुक्रवार जब गोली कांड में घायल ग्रामीणों से मेडिकल अस्पताल मिलने पहुंचे तो अस्पताल के अंदर व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के डीन की तारीफ करते हुए उन्हें कहा कि आपका मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ अस्पताल की भी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। इसे बनाएं रखे। मंत्री ने तारीफ करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर नागेंद्र सिंह को कहा की स्टाफ भी मरीजों की देखभाल बेहतर ढंग से की जा रही है।
शहडोल संभाग के कई क्षेत्रों में हाथियों का लगातार आना-जाना बना हुआ है । इन हाथियों ने कई लोगों की अब तक जान ले ली है। जिसके बाद लोग अब आक्रोशित हो गए ।अनूपपुर जिले में आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों की भी पिटाई की। जैतहरी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे थे पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने जब मारपीट की तो गोली कांड की घटना भी हो गई है ।सूत्रों के अनुसार जैतहरी में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर अपनी पिस्तौल लेकर घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे थे ।और ग्रामीण जब पुलिसकर्मियों को घेर लिया और मारपीट करने लगे तब, सूत्रों के अनुसार सब इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्तौल निकाल कर भीड़ को भागने का प्रयास के चक्कर में गोली चल गई। इस दौरान गांव के दो लोगों को यह गोली लग गई थीं ।
मंत्री के निरीक्षण के दौरान शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर मिलिंद सिरालकर, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर नागेंद्र सिंह, डॉक्टर विक्रांत कबीरपंथी, नमन अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले सहित अधिकारी मौजूद रहे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 23, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top