pub-1657030687483830

के. पी. पब्लिक स्कूल तुमान में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

Posted on

February 15, 2024

by india Khabar 24


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट


तुमान//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले के. पी. पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम तुमान विकासखंड करतला में बसंत पंचमी पर्व पर शिक्षा के देवी मां सरस्वती के पूजा अर्चना कर मां सरस्वती से अच्छे शिक्षा के आशीर्वाद मांगे कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष रामनरेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि संस्था के डायरेक्टर कीर्ति प्रकाश जायसवाल विशिष्ट अतिथि संस्था के सेक्रेटरी किशन साव संजू वैष्णव,संस्था के प्राचार्य एस एस तोमर ने बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान से दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई , तत्पश्चात बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत किया और बच्चों द्वारा अंग्रेजी एवं हिंदी में स्पीच दिया गया एवं के.पी. पब्लिक स्कूल द्वारा सत्र 2024 -25 में एडमिशन लेने पर बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म दिया जाएगा।

31 मार्च तक जिसके तहत आज किशन लाल साव तिलकेजा निवासी द्वारा अपने सुपुत्री कुमारी आशवी साव का एडमिशन कराया गया अशवी साव का तिलक लगाकर प्रवेश उत्सव भी मनाया गया यह संस्था हमारे संस्कृति के प्रत्येक पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते आ रहा है इस संस्था के प्राचार्य तोमर ने अपने उदबोधन में कहा रोज मां सरस्वती के पूजा करें एवं अपने माता-पिता का प्रणाम करके ही स्कूल के लिए निकले उद्बोधन के कड़ी में संस्था के सेक्रेटरी किशन साव ने अपने उद्बोधन में विद्या की देवी मां सरस्वती को नमन करें बच्चों को भी यह कहा गया कि बच्चे भी मां सरस्वती को नमन करें एवं अपने से बड़ो का आशीर्वाद और आप अपने खुद के मेहनत से ही आपको और आगे ले जाएगा अपनों से बड़ों का सम्मान करें इसी के साथ किशन साव ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर शिक्षक श्री जीवन जायसवाल, श्रवण सोनी, सुधांशु पांडे, गजेंद्र मन्नेवार ,अमन जयसवाल, शिक्षिका श्रीमती सुचित्रा कंवर, पुष्पलता पटेल, जानकी साहू, शालिनी निर्मलकर, अनुराधा पांडे, मुस्कान खान, हेमा जायसवाल, सीमा पटेल, सुनीता कंवर, माधुरी विश्वकर्मा, सुमन वैष्णव, अनामिका महतो, ज्योति कंवर, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Posted on

February 15, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top