pub-1657030687483830

जिले के 43,412 किसानों से बेचा 28.67 लाख क्विंटल से अधिक धान का किया गया उपार्जन

Posted on

February 5, 2024

by india Khabar 24


अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला 01 नवम्बर 2023 से शुरू हुआ था। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों की मांग पर उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से आगे बढ़ाकर 4 फरवरी की गई थी। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले का लाभ जिले के ऐसे किसान जिन्होंने 31 जनवरी तक कतिपय कारणों से अपना धान नहीं बेच पाए, उन्हें मिला है।
जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष में 04 फरवरी 2024 की स्थिति में 43,412 किसानों से कुल 28,67,331.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। जिसके एवज में 625 करोड़ 93 लाख 85 हजार से अधिक राशि का भुगतान किसानों को किया गया है। साथ ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के समानांतर कस्टम मिलिंग का काम भी तेजी से जारी है।

अब जरूरत के समय किसी से पैसा मांगने की नहीं आएगी नौबत महतारी वंदन योजना से महिलाओं में उत्साह का माहौल

Posted on

February 5, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top