अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

नवापारा//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा चैनपुर में देश का 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगीत गाये गए तत्पश्चात परेड द्वारा बच्चों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं ,अध्यापकों व विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया ।

छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देश के 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के इस पावन अवसर पर बच्चों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए नित्य प्रस्तुत किये तथा देशभक्त से ओत प्रोत जोशीले भाषण भी प्रस्तुत किया।अंत में विद्यालय की प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हम गणतंत्र दिवस पर सदैव यह प्रेरणा लेते हैं
कि आपसी भेदभाव को मिटा राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में अपना योगदान देकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे ।तत्पश्चात विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए। बच्चों की सराहना की तथा विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ।अंत में राष्ट्रगीत के साथ ही इस भव्य समारोह का समापन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच सुशील राठिया, विधायक प्रतिनिधि दीनानाथ राठिया, प्राचार्य मनमोहन सिंह राठिया, सी.एस.सी. यादव सिंह राठिया. पालक समिति अध्यक्ष खुशीराम केवट, हायर सेकेंडरी स्कूल छत्रपाल सिंह राठिया, माध्यमिक शाला पूर्व एस.एम.डी. अध्यक्ष छत्तर सिंह राठिया,पालक समिति सदस्य परमेश्वर सिंह,होमन सिंह, मंच संचालन उपासना पाठक ओझा, शिक्षकगण टी. आर. दुबराज सिंह रठिया,पवन सिंह कंवर, प्रकाश राठौर,नरेंद्र पटेल ,चैन दास महंत, जशराम खैरवार, अमर सिंह कंवर, महेश कुमार कौशिक, जयसूरज साहू ,सेवती पटेल, प्रतिभा कहरा, विंधेश्वरी वैष्णव, रेखा पटेल, अनिता पटेल, मंजू शर्मा, दामिनी कुंभकार, पालक समिति सदस्य महावीर पटेल, एवं समस्त नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।


