pub-1657030687483830

मध्य प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन:- राज्य मुख्यमंत्री।

Posted on

January 13, 2024

by india Khabar 24

(स्वामी विवेकानंद ने कहा था। अगली सदी हमारी होगी। वही हो रहा)

भोपाल/- युवा दिवस के मौके पर विगत दिन शुक्रवार 12 जनवरी 2024 को जहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्कृष्ट विद्यालय में हुए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया जहां पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद ने घोषणा की थी 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज हम उसी और अग्रसर हैं। स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताते हुए उन्होंने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने की बात की जहां पर योग के बारे में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही मन का वास होता है इसलिए योग से हम अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखें। जहां पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ उठाए गए कदमों की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया। जहां पर उन्होंने मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने की बात कहते हुए। कहा कि हमारे पास आगे बढ़ने की अपार संभावनाए है। और हम प्रदेश को सर्वोच्च बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

(राम मंदिर के लिए उज्जैन से भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू)

सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय युवा दिवस कार्यक्रम में राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। श्री महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाएं लेकिन जिस राज्य के लिए जो तारीख दी गई है। उसी में जाएं।

राजेश साहू संभागीय ब्यूरो
इंडिया खबर 24 न्यूज़/भोपाल (मध्य प्रदेश)।

Posted on

January 13, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top