जबलपुर,

रेडक्रॉस सोसायटी एवं चंचला बाई पटेल महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयुक्त
तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं बचाव विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डॉ वन्दना पाण्डे ने की। इस दौरान सदस्य
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी श्री सुनील गर्ग ने छात्राओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया तथा इसके दुष्परिणाम की
विस्तार से जानकारी दी। साथ ही श्रीमती मनीषा अशोक रोहाणी ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर संजू शर्मा, डॉ सुनीता खरे, आज्ञा त्रिवेदी, सुश्री समृद्धि बघेल भी मौजूद थे।

Views: 50


