अकोदिया । नगर को अपने दो सफल कार्यकाल में विकास के नए नए आयाम उपलब्ध कराने वाले पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दौलतसिंह मंडलोई इस बार विधायकी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं, क्योंकि वे भी अपने कार्यकाल में नगर विकास की गंगा के भगीरथ साबित हुए हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में जो अनेकों विकास कार्य किए हैं वो उन्हे विकास पुरुष की श्रेणी में लाकर खड़ा करते हैं, नगरको विकास की पंक्ति में सबसे पहले कदम पर खड़े करने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। शुजालपुर विधानसभा के लिए क्षेत्रवासियों की पहली पसंद दौलतसिंह मंडलोई को माना जा रहा है, अब देखना यह है कि इसके लिए श्री मंडलोई अपनी दावेदारी किस प्रकार पुख्ता करते हैं।
Post Views: 70


