pub-1657030687483830

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि व स्वच्छाजलि देने हेतु एक दिन पूर्व चलाया गया स्वच्छता अभियान

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

स्वच्छता अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता महाअभियान ग्राम पंचायत कंजई में

लालबर्रा।

कंजई सरपंच आनंद बिसेन ने केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे 1 अक्टूबर को महास्वच्छता अभियान के तहत ग्राम में पंचायत के उपसरपंच सभी पंच सभी जनप्रतिनिधि एवं सभी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक की विशेष उपस्थिति में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाने के पूर्व 1 अक्टूबर को पूरे ग्राम में सभी स्थानों पर साफ सफाई की गई। ग्राम सरपंच ने क्षतिग्रस्त पुलिया के नवीनीकरण जिर्णोद्धार कार्य में उपस्थित होकर कार्य का निरीक्षण कर पंचायत के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए, साथ ही ग्राम के एक मोहल्ले में की गई समग्र स्वच्छता कार्य की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई। सरपंच बिसेन द्वारा सेवा सहकारी समिति कंजई की आमसभा को संबोधित किया गया और माध्यमिक शाला कंजई के प्रधानपाठक श्री मेश्राम सर के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें ससम्मान उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल में बधाई शुभकामनाएं समारोह आयोजित किया, जिसमें सरपंच ने ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें सौजन्य भेंट प्रदान की, उपस्थित शाला प्रबंधन को अनुग्रहित किया अपना उद्बोधन दिया। सरपंच बिसेन की उपस्थिति में सभी लोग एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता व नशा मुक्ति का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने वर्ष 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वच्छता ही सेवा मूल मंत्र का संदेश दिया था, जो अनवरत रूप से प्रतिवर्ष आज तक चला आ रहा है। उन्होंने सभी से अपने गांव में अपने कार्यालय में सामूहिक रूप से स्वच्छता ही सेवा भाव से श्रमदान करने का आवाहन किया है।

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top