pub-1657030687483830

खेलों एम,पी,यूथ गेम्स 2023 चयन प्रक्रिया 11/09/2023 को विकासखंड केवलारी में आयोजन

Posted on

September 10, 2023

by india Khabar 24

म. प्र. सिवनी केवलारी


प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं, बच्चों को जागरूक करने खेल को सुलभ बनाने ग्रामीण क्षेत्रों छोटे कस्वो से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करने उन्हें स्वरुचि अनुसार खेलों की पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सफलता के बाद घोषणा की थी कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा इसी कड़ी में जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के उचित मार्गदर्शन में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के लिए विकासखंड केवलारी में जिले के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में सिलेक्शन हेतु ट्रायल 11 सितंबर को उत्कृष्ट विद्यालय (सी. एम. राईज) केवलारी के प्ले ग्राउंड में सुवह 10:00 आयोजित की गई है इस संबंध में प्रस्तुत जानकारी देते हुए युवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के केवलारी विकासखंड में युवा समन्वयक परवीन खान द्वारा बताया गया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स में प्रदेश में प्रचलित 18 खेल एथलेटिक्स , बास्केटबॉल ,बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो ,कबड्डी ,खो खो मलखम्ब ,तैराकी, वेटलिफ्टिंग ,कुश्ती, टेबल टेनिस ,योगासन ,वॉलीबॉल, टेनिस और शतरंज को शामिल किया गया है चयन प्रक्रिया में 31दिसंबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष से कम आयु के बालक बालिका खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे प्रत्येक खिलाड़ियों को पंजीयन फार्म ,मार्कशीट , आधारकार्ड,एक पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करना होगा उक्त सिलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ी विकासखंड केवलारी का होना अनिवार्य होगा साथ ही एक खिलाड़ी प्रतियोगिता की किसी भी एक ही विद्या में भाग ले सकेगा पंजीयन फार्म एवं किसी भी अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क करें
???? आर जी नामदेव पीटीआई, 9340161558,
???? सुधीर मुंजारे वरिष्ठ खिलाड़ी,7089792283,
???? अखिलेश जंघेला वरिष्ठ खिलाड़ी 8815848071,
????परवीन खान युवा समन्वयक विकासखंड केवलारी 790 993 9790
इंडिया 24 खबर संवाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी

Posted on

September 10, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top