थाना बम्हनी बंजर पुलिस ने 56 लीटर देशी मदिरा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पूजा ज्योतिषी मण्डला
पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बैठक में एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया हैं।
इसी क्रम में दिनांक 31 अगस्त 2023 को शराब विक्रय करने वाले के विरूध्द कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर की टीम द्वारा दबीश के दौरान ग्राम ढेको थाना बम्हनी निवासी राजकुमार उर्फ मंजू यादव पिता झामसिंह यादव उम्र 35 साल साकिन ढेको से घर के पास स्थित परछी से तीन सफेद बडी प्लास्टिक की जरीकेन व एक छोटी हरे रंग की प्लास्टिक की जरीकेन में कुल 56 लीटर कीमति 5600 रूपये के कच्ची हाथ भट्टी महुआ की अवैध शराब अवैध रूप से पाये जाने पर जप्त की गयी आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरी. विजय सिंह ठाकुर, उप निरी. शक्ति सिंह यादव, सउनि बलदाऊ पटैल, प्र. आर. सचिन यादव, महिला प्र. आर. सुशीला मरावी, आर. यमुना, आर. कुनाल, आर. उमराव, किशोर, भगवत, महिला आर ज्योति की भूमिका रही।



