pub-1657030687483830

रक्षाबंधन पर बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार : फग्गन सिंह कुलस्ते

Posted on

August 30, 2023

by india Khabar 24

पूजा ज्योतिषी मण्डला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की नीतियां महिला हितैषी रही है। इस दिशा में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रूपए कम करने का जनहितैषी निर्णय लेकर रक्षाबंधन पर्व पर देश की करोड़ों बहनों को विशेष उपहार दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रीमंडल में लिए गये इस निर्णय से देश भर के सभी 33 करोड एलपीजी उपभोक्ता लाभंवित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह लोकहितकारी निर्णय भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को व्यक्त करता हैं। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मीडिया से बात करते हुए व्यक्त किया। केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने केन्द्रीय केबिनेट द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रूपए कम करने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय केबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कही। कुलस्ते ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के मिशन पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय केबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रूपए कम करने का यह निर्णय लोकहित में लिया गया बड़ा निर्णय है। इस निर्णय से देश की मातृशक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को दोगुना लाभ होगा। उन्हें गैस सिलेंडर पर अब 400 रुपये की राहत मिलेगी। क्योंकि उज्ज्वला योजना के तहत दिए जा रहे सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी पहले से दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि कोई भी गरीब माता-बहन गैस कनेक्शन से अछूती न रहें, हर गरीब उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हो इसके लिए केन्द्रीय केबिनेट की बैठक में 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिये जाने का भी निर्णय हुआ है। इससे पहले उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 9.5 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने देश की प्रत्येक माताओं बहनों के हित में लिए निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

Posted on

August 30, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top