pub-1657030687483830

मैरटोला का हालबेहाल,सड़को पर पानी के भराव से ग्रामीण त्रस्त

Posted on

July 31, 2023

by india Khabar 24

शहडोल/जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेला के ग्राम मैरटोला का हालबेहाल है।सड़कों की हालत जर्जर होने से वर्षात के दिनों में ग्रामीण जनों व नौनिहाल बच्चों को पानी भराव के कारण चलना कठिन है।एक तरफ सरकार के आला अधिकारी या जनप्रतिनिधि विकास का दावा कर जगह जगह विकास यात्रा निकाल कर विकास के गीत गा रहे है

वही दूसरी तरफ पंचायती राज व्यवस्था होने के बावजूद शासन की हजारों योजनाएं संचालित हैं किन्तु आज की स्थिति में भी मैरटोला बस्ती में अतिक्रमणकारियों के कारण वर्षात का पानी सड़को से बाहर नहीं निकल पाता जिससे आम जनमानस को सड़क पर भरे पानी से चलने को मजबूर हैं। पंचायत द्वारा सड़क तो बनाया गया है किन्तु चारों तरफ अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण बरसात के दिनों में पानी का भराव होता है जिससे आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है।स्कूली बच्चे गांव के आम जनमानस ग्रामीणजनों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मैंरटोला के ग्रामवासियों द्वारा की बार अपील की गई है कि अतिक्रमणकारी जो रोड के अगल-बगल बाउंड्री बना लिए हैं अतिक्रमण अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय,इसके लिए ग्राम पंचायत के सरपंच स्थानीय तहसीलदार साहब व एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपकर मैरटोला की ब्यवस्था को ठीक कराए जाने का आग्रह किया गया किन्तु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणजन अब काफी परेशान हो चुके हैं।स्कूली बच्चे इसी तरह सड़क में भरे पानी से पढ़ने जाते हैं कीचड़ से कपड़े भी खराब होते हैं फिर भी बच्चे स्कूल जाने को मजबूर होते है।

Posted on

July 31, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top