( स्वास्थ्य मंत्री ने तीर्थ यात्रियों से भेंट कर दी शुभकामनाएं )
रायसेन/-जिले में बीते दिन रविवार 16 जुलाई 2023 को जहां पर
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 32 तीर्थ यात्री वायुयान (राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल) से प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) के लिए रवाना हुए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचकर तीर्थ यात्रियों से भेंट कर संवाद किया तथा उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।
Views: 111




