pub-1657030687483830

दुपहिया वाहन चालको से अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराएं,सांसद महंत

Posted on

July 1, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा// कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय सड़क मार्ग और राज्यकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, गौ-सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक उदय किरण सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, जिला परिवहन अधिकारी शशीकांत कुर्रे, यातायात अधिकारी एस.एस. परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। महंत ने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने की बात कही। सांसद ने दुपहिया वाहन चालको से अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा।
उन्होंने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर रंबल स्ट्रिप बनाने, आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, घुमन्तु मवेशियों को सड़क से हटाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। सांसद ने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों में सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन कराने के लिए कहा। बसों की समय समय पर फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से किया जाए साथ ही इन वाहनों में ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के प्रकरण में परिवहन विभाग को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

July 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top