जिले को गोद लेने वाले कमलनाथ बताएं कि उन्होंने जिले के लिए क्या किया – गौरीशंकर बिसेन
मेडिकल कॉलेज का होगा सितंबर में भूमिपूजन, जिले में हो रहा तेजी से विकास कार्य
कांग्रेस का ट्वीट उनकी मानसिकता को दर्शाता है – गौरीशंकर बिसेन
बालाघाट।
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का एक कार्यक्रम के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उन्हें पकड़कर साथ खड़ा करने के वीडियो को गत दिवस मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया जिसे लेकर आयोग अध्यक्ष ने 24 जून को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए बताया कि यह वीडियो सीएम राइज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का है। कांग्रेस ने उसे अलग ढंग से ट्वीट किया है जो कांग्रेस की मानसिकता को प्रदर्शित करता है कांग्रेस अपने गिरेबान में झांक कर देखें कांग्रेस का पतन हो गया,वह हार चुकी है,मर चुकी है उन्होंने मुझे ललकारा है आगे के लिए तैयार रहें, बालाघाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा चुनाव को कुछ महीने का समय है। किसी को भी पार्टी में ला लो, किसी को भी टिकट दे दो भाजपा का हर एक कार्यकर्ता उसको हराने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा। आयोग अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में 15 माह उनकी सत्ता रही कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने कहा था यदि 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री बदल देंगे कमलनाथ सरकार को 02 बजट मिले लेकिन उन्होंने अपने वचन पत्रों में दिए गए वचनों का कोई पालन नहीं किया,न वचनों को पूरा किया और न ही उन्होंने किसानों का कर्जा माफ किया यदि कांग्रेस कर्जा माफ करती तो 2028 करोड़ का कर्ज पर ब्याज हमने माफ किया है बालाघाट जिले को गोद लेने की बात करने वाले कमलनाथ बताएं जिले के लिए उन्होंने क्या किया बल्कि केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए देश की जनता को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से जानवर को खिलाने वाला लाल गेहूं भारत की जनता को खिलाकर घोर पाप किया है। कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है कश्मीर में धारा 370 को बहाल करना कोई खिलौना है हमें तो कांग्रेसी नियत पर आशंका है कि यदि वह सरकार में बैठे तो वह कश्मीर को तोहफे के रुप में पाकिस्तान को ना दे दे इंदिरा गांधी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए आपातकाल लगा दिया जबरन लोगो की नसबंदी कराई गई ,लोगो को जबरन जेल में बंद कर दिया गया ,बच्चे ,बेटियों, बहुओं ,किसानों,व्यापारियों सबके साथ अन्याय किया। उस काले कानून के समय देश की जनता ने काली रात गुजारी है जिसे राष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा। आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा जो फैसला रबी की फसल को समर्थन मूल्य में खरीदे जाने का किया है वह स्वागत योग्य है। इसका सबसे ज्यादा फायदा बालाघाट जिले के किसानों को होगा क्योंकि बालाघाट जिले में सबसे ज्यादा धान की पैदावार होती है भाजपा विकास और जनकल्याण की भावना से काम करती है जिले में तेजी से विकास हो रहा है। मेडिकल कॉलेज का आगामी सितंबर महीने में भूमिपूजन होगा, 03 रेल्वे ओवर ब्रिज एनएच बन रहा है विकास में हम कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते।
भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि नातन की उम्र की दो नाबालिग बच्चियों के साथ आयोग अध्यक्ष द्वारा दुलार करने वाले वीडियो को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले जाने की घोर निंदा करते है यह कांग्रेसी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस हताश हो चुकी है और वह इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है हम इसकी घोर भत्सर्ना करते हैं। इस मामले में विधि विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है, जिसके बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


